Skip to content
हिन्दी साहित्य दर्पण

हिन्दी साहित्य दर्पण

NCERT Solutions for Class 6 to Class 10 CBSE Hindi

  • Home
  • About Us
  • Terms of use
  • Disclaimer
  • कक्षा 10
    • Chapter 1-“साखी” के प्रश्न-अभ्यास
    • Chapter 2 Pad “पद” के प्रश्न-अभ्यास
    • मीरा के पद पाठ सार
    • Chapter 12 “तताँरा-वामीरो कथा”
    • Chapter 13- तीसरी कसम के शिल्पकार : शैलेंद्र
    • Chapter 4- “मनुष्यता” प्रश्न-उत्तर
    • Sample Question Paper
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Toggle search form
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा

कक्षा 8 पाठ 2 बस की यात्रा

Posted on May 5, 2023May 7, 2023 By pankajd10 1 Comment on कक्षा 8 पाठ 2 बस की यात्रा

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा are part of NCERT Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा.

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा

Table of Contents

Toggle
  • प्रश्न-उत्तर
  • भाषा की बात

प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1: कारण बताएँ
“मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ़ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा।”
लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई?
उत्तर: लेखक के मन में बस कंपनी के हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा इसलिए जाग गई क्योंकि बस कंपनी के हिस्सेदार साहब बस की खटारा हालत और टायरों की स्थिति से पूरी तरह परिचित होने के बाद भी बस को चलाने का साहस जुटा रहा था। इतना ही नहीं उसमें सफर करने का सहस भी रखता था। साथ ही वह उस पुरानी बस की तारीफ़ भी कर रहा था। पैसे कमाने के लालच में आत्म बलिदान की ऐसी भावना दुर्लभ थी। ऐसी आत्मबलिदान की भावना को देखकर लेखक आश्चर्य में पद गया और उसके मन में हिस्सेदार साहब के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न हो जाता है। 
प्रश्न 2: कारण बताएँ
“लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।”
लोगों ने यह सलाह क्यों दी?
उत्तर : “लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते।” लोगों ने लेखक को यह सलाह इसलिए दी क्योंकि वे जानते थे की बस की हालत बिलकुल जर्जर है। शाम से रत होने में ज्यादा देर नहीं लगती। बस ऐसी कि वह कब और कहाँ खराब हो जाए कोई भरोसा नहीं था। ऐसी स्थिति में रात कहाँ बितानी पड़ जाए कुछ निश्चित नहीं था। उन लोगों के मुताबिक बस डाकिन की तरह थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा
प्रश्न 3: कारण बताएँ
“ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।”
लेखक को ऐसा क्यों लगा?
उत्तर : “ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।” लेखक को ऐसा इसलिए लगा क्योकि बस ड्राइवर द्वारा इंजन स्टार्ट करते ही सारी बस तेज आवाज के साथ जोर से हिलने लगी। लेखक और उसके साथियों को ऐसा लग रहा था मानो पूरी बस ही इंजन है। वे  बस के अंदर न बैठकर सीधे इंजन के अंदर बैठे हों। अर्थात् इंजन के स्टार्ट होने पर इंजन के पुर्जो की भांति बस के यात्री हिल रहे थे।
प्रश्न 4: कारण बताएँ
”गज़ब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।”
लेखक को यह सुनकर हैरानी क्यों हुई?
उत्तर : ”गज़ब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।” लेखक को यह सुनकर हैरानी इसलिए हुई क्योंकि बस के वास्तविक हालात को देख कर इस तरह आश्चर्य होना स्वाभाविक था। लेखक को बस देखने से ऐसा लग रहा था कि बस स्टार्ट भी नहीं होगी चलना तो दूर की बात। परन्तु जब लेखक ने बस के हिस्सेदार से पूछा तो उसने कहा चलेगी ही नहीं, अपने आप चलेगी।
प्रश्न 5: कारण बताएँ
“मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।”
लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन क्यों समझ रहा था?
उत्तर : “मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।” लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन इसलिए समझ रहा था क्योंकि बस की जर्जर अवस्था से लेखक को ऐसा महसूस हो रहा था कि बस की स्टीयरिंग कहीं भी टूट सकती है तथा ब्रेक फेल हो सकता है। ऐसे में लेखक को डर लग रहा था कि कहीं उसकी बस किसी पेड़ से टकरा न जाए। एक पेड़ निकल जाने पर वह दूसरे पेड़ का इंतज़ार करता था कि बस कहीं इस पेड़ से न टकरा जाए। यही वजह है कि लेखक को हर पेड़ अपना दुश्मन लग रहा था।
प्रश्न 6: ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।
उत्तर : ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ महात्मा गाँधी के नेतृत्व में 1930 में अंग्रेज़ी सरकार से असहयोग करने तथा पूर्ण स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए किया गया था।
प्रश्न 7: सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।
उत्तर : ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ 1930 में में सरकारी आदेशों का पालन न करने के लिए किया था। इसमें अंग्रेज़ी सरकार के साथ सहयोग न करने की भावना थी। लेखक ने ‘सविनय अवज्ञा’ का उपयोग बस के सन्दर्भ में किया है। वह इस प्रतीकात्मक भाषा के माध्यम से यह बताना चाह रहा है कि बस विनय पूर्वक अपने मालिक व यात्रियों से उसे स्वतंत्र करने का अनुरोध कर रही है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा

भाषा की बात

प्रश्न 1:
बस, वश, बस तीन शब्द हैं – इनमें बस सवारी के अर्थ में, वश अधीनता के अर्थ में, और बस पर्याप्त (काफी) के अर्थ में प्रयुक्त होता है,
जैसे – बस से चलना होगा।
मेरे वश में नहीं है।
अब बस करो।
उपर्युक्त वाक्यों के समान वश और बस शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए।
उत्तर:
वश – आज-कल के बच्चों को समझाना सबके वश की बात नहीं।
वश – भगवान की करनी मनुष्य के वश में नहीं।
बस – बस करो, कितना खाओगे?
बस – बस करो, इतना काफी है।
प्रश्न 2:
“हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है।”
ऊपर दिए गए वाक्यों में ने, की, से आदि वाक्य के दो शब्दों के बीच संबंध स्थापित कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को कारक कहते हैं। इसी तरह दो वाक्यों को एक साथ जोड़ने के लिए ‘कि’ का प्रयोग होता है।
कहानी में से दोनों प्रकार के चार वाक्यों को चुनिए।
उत्तर:
कारक शब्द से निर्मित वाक्य –
१ यह समझ में नहीं आता कि सीट पर हम बैठे हैं या सीट हम पर बैठी है।
२ नई नवेली बसों से ज़्यादा विश्वसनीय है।
३ यह बस पूजा के योग्य थी।
४ बस कंपनी के एक हिस्सेदार भी उसी बस में जा रहे थे।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा
प्रश्न 3:
“हम फ़ौरन खिड़की से दूर सरक गए। चाँदनी में रास्ता टटोलकर वह रेंग रही थी।”
दिए गए वाक्यों में आई ‘सरकना’ और ‘रेंगना’ जैसी क्रियाएँ दो प्रकार की गतियाँ दर्शाती हैं। ऐसी कुछ और क्रियाएँ एकत्र कीजिए जो गति के लिए प्रयुक्त होती हैं, जैसे – घूमना इत्यादि। उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:
टहलना – दादाजी को टहलना अच्छा लगता है।
चलना – चलना सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।
प्रश्न 4:
“काँच बहुत कम बचे थे। जो बचे थे, उनसे हमें बचना था।”
इस वाक्य में ‘बच’ शब्द को दो तरह से प्रयोग किया गया है। एक ‘शेष’ के अर्थ में और दूसरा ‘सुरक्षा’ के अर्थ में।
नीचे दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करके देखिए। ध्यान रहे, एक ही शब्द वाक्य में दो बार आना चाहिए और शब्दों के अर्थ में कुछ बदलाव होना चाहिए।
(क) जल (ख) हार
उत्तर:
(क) जल – मीना गरम जल से बुरी तरह जल गई।
(ख) हार – यह प्रतियोगिता के इस पड़ाव में जिसकी जीत होगी उसे मोतियों का हार मिलेगा और जिसकी हार होगी वह प्रतियोगिता के बाहर हो जाएगा।
प्रश्न 5:
बोलचाल में प्रचलित अंग्रेजी शब्द ‘फर्स्ट क्लास’ में दो शब्द हैं – फर्स्ट और क्लास। यहाँ क्लास का विशेषण है फर्स्ट। चूँकि फर्स्ट संख्या है, फर्स्ट क्लास संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण है। ‘महान आदमी’ में किसी आदमी की विशेषता है महान। यह गुणवाचक विशेषण है। संख्यावाचक विशेषण और गुणवाचक विशेषण के दो-दो उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर:
संख्यावाचक विशेषण – चार, आठ, दस
गुणवाचक विशेषण – चाँदनीरात, समझदार आदमी

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा

पाठ 1 का सारांश के लिए नीचे क्लिक करें –

कक्षा 8 पाठ 1 लाख की चूड़ियाँ का सारांश

Class 8 Chapter wise Explanation Tags:bus ki yatra, harishankar parsai, ncert solution for bus ki yatra, NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 बस की यात्रा, vasant bhag 3 chapter 2 bus ki yatra ka solution

Post navigation

Previous Post: कक्षा 8 पाठ 4 – भगवान के डाकिये
Next Post: कक्षा 8 पाठ 3 दीवानों की हस्ती

More Related Articles

कक्षा 8 पाठ 5 क्या निराश हुआ जाए Class 8 Chapter wise Explanation
MCQ Questions for Class 8 Hindi Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ with Answers कक्षा 8 पाठ 1- “लाख की चूड़ियाँ” के प्रश्न-अभ्यास Class 8 Chapter wise Explanation
कक्षा 8 पाठ 3 दीवानों की हस्ती Class 8 Chapter wise Explanation
MCQ Questions for Class 8 Hindi Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ with Answers कक्षा 8 पाठ 1 लाख की चूड़ियाँ का सारांश Class 8 Chapter wise Explanation
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Chapter 1 Lakh Ki Chudiyan लाख की चूड़ियाँ कक्षा 8 पाठ 1 – लाख की चूड़ियाँ MCQ Questions with Answers Class 8 Chapter wise Explanation
कक्षा 8 पाठ 4 – भगवान के डाकिये Class 8 Chapter wise Explanation

Comment (1) on “कक्षा 8 पाठ 2 बस की यात्रा”

  1. Pingback: NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Bhag 3 Chapter 5 क्या निराश हुआ जाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कक्षा 7 पाठ 4 मिठाईवाला
  • कक्षा 8 पाठ 5 क्या निराश हुआ जाए
  • कक्षा 8 पाठ 3 दीवानों की हस्ती
  • कक्षा 8 पाठ 2 बस की यात्रा
  • कक्षा 8 पाठ 4 – भगवान के डाकिये

Archives

  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Class 10 Chapter wise Explanation
  • Class 10 Question Answers
  • Class 6 Chapter wise Explanation
  • Class 7 Chapter wise Explanation
  • Class 8 Chapter wise Explanation
  • Class 9 Chapter wise Explanation
  • Uncategorized
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms of use

Copyright © 2025 हिन्दी साहित्य दर्पण.

Powered by PressBook Blog WordPress theme