Skip to content
हिन्दी साहित्य दर्पण

हिन्दी साहित्य दर्पण

NCERT Solutions for Class 6 to Class 10 CBSE Hindi

  • Home
  • About Us
  • Terms of use
  • Disclaimer
  • कक्षा 10
    • Chapter 1-“साखी” के प्रश्न-अभ्यास
    • Chapter 2 Pad “पद” के प्रश्न-अभ्यास
    • मीरा के पद पाठ सार
    • Chapter 12 “तताँरा-वामीरो कथा”
    • Chapter 13- तीसरी कसम के शिल्पकार : शैलेंद्र
    • Chapter 4- “मनुष्यता” प्रश्न-उत्तर
    • Sample Question Paper
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Toggle search form

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

Posted on March 4, 2023March 4, 2023 By pankajd10 1 Comment on NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

Table of Contents

Toggle
  • पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास ( NCERT Solution for Class 6 Hindi Chapter 5 )
      • निबंध से
      • निबंध से आगे
      • अनुमान और कल्पना
      • भाषा की बात

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास ( NCERT Solution for Class 6 Hindi Chapter 5 )

निबंध से

निबंध से

प्रश्न 1. पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई?
उत्तर- पाठ में ऐसा इसलिए कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरूआत हुई; क्योंकि अक्षरों की खोज से पहले मानव सभ्यता का कोई लिखित इतिहास नहीं था। लेकिन अक्षरों की खोज के बाद मानव ने इतिहास को लिखने का कार्य शुरू किया|  मनुष्य द्वारा खोजे गए इन्हीं अक्षरों के ज्ञान ने मनुष्य को प्रगति पथ पर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|  धीरे-धिरे वह सभ्य बनाने लगा। इसी कारण से यह कहा गया है कि “अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरूआत हुई;”।

प्रश्न 2.अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।
उत्तर-प्रागैतिहासिक काल में मनुष्य ने चित्रों के द्वारा अपने भाव व्यक्त करना शुरू किया| तदुपरांत पशु-पक्षियों, आदमियों के चित्र और फिर भाव-संकेत अस्तित्व में आए| इसके बाद लगभग छह हजार वर्ष पहले अक्षरों की खोज का सिलसिला शुरू हुआ।

प्रश्न 3.अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था?
उत्तर-अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए तेज आवाज में चिल्लाकर, हरकारों के द्वारा, घुड़सवारों के द्वारा वह पशु-पक्षियों, आदमियों तथा अन्य वस्तुओं के चित्र बनाकर अपनी बात दूर-दूर के इलाकों में पहुँचाता था। |

निबंध से आगे

प्रश्न 1.अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि के महत्त्व के बारे में जितना जानते हो, लिखो।
उत्तर-अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि का भी अपना महत्त्व है| पृथ्वी पर प्रकृति कि शुरुआत कि साथ ही ध्वनि भी अस्तित्व में आई| मनुष्य ने इन्हीं प्रकृति प्रदत्त ध्वनियों का अनुकर्ण करते हुए अपने भावों का आदान प्रदान शुरू किया होगा| यही ध्वनि ने आगे चलकर मौखिक भाषा के रूप में विकसित हुई| यदि ध्वनि नहीं होती तो हम लिखना तो दूर, बोलने कि भी स्थिति में नहीं होते|

प्रश्न 2.मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व होता है? इस पर शिक्षक के साथ कक्षा में बातचीत करो।
उत्तर- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है| वह अपने समाज के अन्य लोगों के साथ बिना भावों के आदान-प्रदान के नहीं रह सकता| इस कार्य में उसकी सहायक होती है उसकी भाषा| भाषा का मुख्य कार्य हमारे भावों के आदान-प्रदान का है| इस कार्य के लिए हम अधिकांशतः मौखिक भाषा का ही प्रयोग करते हैं| इस मौखिक भाषा का विकास सबसे पहले हुआ था| बाद में इसी मौखिक भाषा की ध्वनियों को लिखने के लिए कुछ चिह्नों को विकसित किया गया| अतः अगर मौखिक भाषा नहीं होती तो लिखित भाषा अस्तित्व में ही नहीं आती|

प्रश्न 3.हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है, क्यों? पता करो और शिक्षक को बताओ।
उत्तर-.हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि अक्षरों कि खोज में किसी एक विशेष व्यक्ति का योगदान नहीं था| बल्कि समस्त मानव जाती के सामूहिक और क्रमिक प्रयास के परिणाम स्वरूप अक्षरों का विकास हुआ| इसके फलस्वरूप किसी वैज्ञानिक अथवा व्यक्ति  का नाम अक्षरों कि खोज के साथ नहीं जुड़ पाया। प्रश्न 4.एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। नीचे एक ही बात को अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। इन्हें ध्यान से देखो और इनमें दिए गए वर्गों की मदद से कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करो
उत्तर-

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.पुराने ज़माने में लोग यह क्यों सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की थी? अनुमान लगाओ और बताओ?
उत्तर-पुराने ज़माने में लोग यह सोचते थे कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की है क्योंकि वे अपने सीमित ज्ञान के कारण नहीं जानते थे कि अक्षरों की खोज किसने की है। जो चीज उनके सोच से परे होती थी वे उसे ईश्वर की देन ही मानते थे| ईश्वर के प्रति उनकी गहरी आस्था भी थी। वे ईश्वर को सर्वशक्तिमान मानते थे। इस कारण से उन लोगों ने यह अनुमान लगाया होगा कि अक्षर और भाषा की खोज ईश्वर ने की होगी।

प्रश्न 2.अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन के गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्व है। कक्षा में समूह में बातचीत करके उनके महत्त्व के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और कक्षा में प्रस्तुत करो।
उत्तर-अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन के गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्व है। गीत और नृत्य संगीत की विधाएं हैं| ये हमारी विकसित संस्कृति कि पहचान होती हैं| इनके माध्यम से ही हमारा सांस्कृतिक विकास होता है। इसी प्रकार खेल-कूद को भी मानव समाज के विकास की महत्त्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। खेल भी हमारे जीवन में बहुत महत्त्व रखते हैं| इससे हमारा शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों से ही हममें सहयोग, एकजुटता, सहनशीलता, नेतृत्व आदि के गुणों का विकास होता है।

प्रश्न 3.क्या होता अगर…
(क) हमारे पास अक्षर न होते
(ख) भाषा न होती
उत्तर-(क) अगर हमारे पास अक्षर न होते तो हम आज भी सभ्य न कहलाते| हमारी स्थिति प्रागैतिहासिक कल के लोगों की तरह होती|  हमारे पास अपना कोई इतिहास न होता| हम अपने भावों और विचारों को लिखकर व्यक्त न कर पाते। ऐसी स्थिति में हम अपना अर्जित ज्ञान सम्हाल नहीं पाते और ना ही अगली पीढ़ी तक पहुँचा पाते।

(ख) अगर हमारे पास भाषा न होतीतो हम अपनी भावनाओं के मौखिक आदान-प्रदान से भी वंचित रह जाते| हमारा अक्षरों तक पहुँचना तो बहुत दूर की बात होती। हम कभी सामाजिक प्राणी न कहलाते। पशु-पक्षियों के समान अलग-अलग रहते।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
अनादि काल में रेखांकित शब्द का अर्थ है जिसकी कोई शुरु आत या आदि न हो। यह शब्द मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बना है। इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग करके मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो-
असफल ……….
अदृश्य …………
अनुचित ……….
अनावश्यक ………
अपरिचित ………..
अनिच्छा …………
उत्तर

शब्द          मूल शब्द          उपसर्ग          अर्थ

असफल                  सफल              अ                 कामयाब          
अदृश्य दृश्य  अ                 दिखाई देने वाला
अनुचित उचित अ               ठीक
अनावश्यक            आवश्यक                   अन̖                जरूरी
अपरिचित              परिचित                    अ                 जानकार
अनिच्छा                इच्छा                      अन̖                चाह / अभिलाषा

प्रश्न 2.
वैसे तो संख्याएँ संज्ञा होती हैं पर कभी-कभी ये विशेषण का काम भी करती हैं, जैसे नीचे लिखे वाक्य में-

  • हमारी धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।
  • कोई दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया।

इन वाक्यों में रेखांकित अंश ‘साल’ संज्ञा के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं, इसलिए संख्यावाचक विशेषण हैं। संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल उन्हीं चीजों के लिए होता है जिन्हें गिना जा सके, जैसे– चार संतरे, पाँच बच्चे, तीन शहर आदि। पर यदि किसी चीज़ को गिना नहीं जा सकती तो उसके साथ संख्या वाले शब्दों के अलावा माप-तोल आदि के शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है-

  • तीन जग पानी
  • एक किलो चीनी

यहाँ रेखांकित हिस्से परिमाण वाचक विशेषण हैं, क्योंकि इनका संबंध माप-तोल से है। अब आगे लिखे हुए को पढ़ो। खाली स्थानों में बाक्स में दिए गए माप-तोल के उचित शब्द छाँटकर लिखो।
प्याला कटोरी एकड़ मीटर लीटर किलो ट्रक चम्मच

  1. तीन ………….. खीर
  2. दो …………. जमीन
  3. छह ………….. कपड़ा
  4. एक …………. रेत
  5. दो …………… कॉफ़ी
  6. पाँच …………… बाजरा
  7. एक ………….. दूध
  8. तीन ………….. तेल

उत्तर

  1. तीन कटोरी खीर
  2. दो एकड़ जमीन
  3. छह मीटर कपड़ा
  4. दो कप कॉफ़ी
  5. एक ट्रक रेत
  6. पाँच किलो बाजरा
  7. एक लीटर दूध
  8. तीन चम्मच तेल

कुछ करने को

प्रश्न 1. लिखित और मौखिक भाषा के हानि-लाभ के बारे में दोस्तों के बीच चर्चा करो।उत्तर- लिखित और मौखिक भाषा दोनों के अपने-अपने महत्त्व हैं| मौखिक भाषा ही लिखित भाषा का मूल रूप है| मनुष्य ने इसी भाषा के द्वारा अपने भावों एवं विचारों का आदान प्रदान शुरू किया था| लिखित भाषा इसी मौखिक भाषा का स्थायी करण है। इस लिखित भाषा के माध्यम से ही सभी प्रकार के ज्ञान को स्थाई और सुरक्षित रखने में सहायता मिलती है। मौखिक भाषा को स्थाई नहीं रखा जा सकता| इसकी विषय-वस्तु में परिवर्तन की आशंका बनी रहती है क्योंकि इसे याददाश्त के द्वारा स्थिर बनाने की कोशिश होती है|   लिखित भाषा में इस तरह के रूप परिवर्तन या विषय-वस्तु के बदलाव की सम्भावना समाप्त हो जाती है। लिखित भाषा को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे इतिहास का पता चलता है। इसी भाषा के माध्यम से ज्ञान का अथाह भंडार भरा है और विस्तारित हुआ है। प्रश्न 2. अक्षर ध्वनियों (स्वरों और व्यंजनों) के प्रतीक होते हैं। उदाहरण के लिए ‘हिंदी’, ‘उर्दू’ और ‘बाँग्ला’ आदि शब्दों में प्रत्येक अक्षर के लिए उसकी ध्वनि निर्धारित है। कुछ चित्रों से भी संकेत व्यक्त होते हैं। नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं। उनसे क्या संकेत व्यक्त होते हैं, बताओ-

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

उत्तर- (क) पहले चित्र में  – आगे स्कूल होने का संकेत है
(ख) दूसरे चित्र में –  बाईं ओर से वृत्ताकार जाने का संकेत है
(ग) तीसरे चित्र में – सड़क पर आगे दाईं ओर मुड़ने का संकेत है।
(घ) चौथे चित्र में – सड़क पर आगे बाईं ओर मुड़ने का संकेत है।

प्रश्न 3. अपने आस-पास के किसी मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में जाकर कुछ समय बिताओ और अपने अनुभव लिखो।
उत्तर-
विद्यार्थी स्वयं करें।

अन्य वस्तुनिष्ठ प्रश्न( NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व )

बहुविकल्पीय प्रश्न

(क) दुनिया में अब-तक कितनी पुस्तकें छप चुकी हैं?                                                                                                      (i) एक हजार   (ii) दस हजार (iii) छह हजार             (iv) करोड़ों

(ख) हमारी धरती कितने साल पहले अस्तित्व में आई?                                                                                        (i) 50 अरब साल         (ii) 5 अरब साल          (iii) 10 लाख साल       (iv) 50 लाख साल

(ग) ‘इतिहास’ से बना विशेषण शब्द है ____?                                                      (i) इतिहासिक              (ii) एतिहासिक                       (iii) इतिहासिक            (iv) ऐतिहासिक
(घ) अक्षर ज्ञान से पहले मनुष्य किस प्रकार संदेश भेजता था?
(i) आवाज रिकार्ड करके           (ii) चिल्लाकर   (iii) चित्रों के माध्यम से          (iv) घंटी बजाकर

(ङ) स्थायी भाषा कौन-सी है?
(i) मौखिक
(ii) लिखित
(iii) सांकेतिक
(iv) इनमें से कोई नहीं

(च) अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग कब शुरू हुआ?
(i) एक हजार साल पहले
(ii) दस हजार साल पहले
(iii) छह हजार साल पहले
(iv) दो हजार साल पहले

(छ) मनुष्य ने पहले किस भाषा का विकास किया होगा?

(i) लिखित भाषा          (ii) मौखिक भाषा        (iii) ब्रेल भाषा   (iv) इनमें से कोई नहीं

(ज) ताप और धूप का द्योतक कौन बना?

(i) सूरज का चित्र          (ii) चंद्रमा का चित्र      (iii) पृथ्वी का चित्र             (iv) ब्रह्मांड का चित्र          

(झ) प्रश्न: प्रागैतिहासिक मानव के अनुसार ईश्वर ने किसकी खोज की है।

(i) ध्वनियों       (ii) अक्षरों     (iii) शब्दों    (iv)पुस्तकों

(ञ) प्रश्न: मनुष्य ने सबसे पहले किस धातु से हथियार बनाना शुरू किया था?

(i) लोहा          (ii) ताँबा    (iii) काँसा    (iv) पत्थर

(ट) प्रश्न: मनुष्य ने छोटा गोला बनाकर उसके चारों ओर सीधी लाइनें खींचकर किसका चित्र बनाता था? (i) सूर्य         (ii) तारे            (iii) चंद्रमा   (iv) दीपक

(ठ) प्रश्न: मनुष्य जब से अपना लेखा-जोखा लिखकर रखना शुरू किया तब से उसे क्या समझा जाने लगा?                                                                             

(i) साक्षर           (ii) शिक्षित (iii) सभ्य    (iv) ज्ञानवान

उत्तर-

(क) (iv),  (ख) (ii), (ग) (iv), (घ) (ii), (ङ) (ii),  (च) (iii),  (छ) (ii),  (ज) (i), (झ) (ii), (ञ) (ii), (ट) (i), (ठ) (iii)


अतिलघुत्तरीय प्रश्न ( NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व )

प्रश्न 1. अब तक दुनिया में कितनी पुस्तकें छप चुकी हैं?
उत्तर- दुनिया में अब तक करोड़ों पुस्तकें छप चुकी हैं।

प्रश्न 2. धरती का अस्तित्व कब से है?
उत्तर- धरती का अस्तित्व लगभग पाँच अरब साल पहले से है।

प्रश्न 3. आदमी ने गाँवों में रहना कब से शुरू किया?
उत्तर- करीब दस हज़ार वर्ष पहले आदमी ने गाँवों में रहना शुरू किया।

प्रश्न 4. मनुष्य से पहले इस धरती पर किसका राज्य रहा?
उत्तर- धरती पर करोड़ों साल तक केवल जानवरों और वनस्पतियों का राज्य रहा।

प्रश्न 5. सूर्य का चित्र किसका द्योतक बन गया?
उत्तर- आगे चलकर सूर्य का चित्र ‘ताप’ या ‘धूप’ का द्योतक बन गया।

लघुत्तरीय प्रश्न ( NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व )

प्रश्न1. मनुष्य के जीवन में अक्षरों का क्या महत्त्व है?

उत्तर- मनुष्य के जीवन मेंअक्षरों का महत्त्वपूर्ण स्थान है| अक्षर लिखित भाषा के मूल हैं। लिखित भाषा स्थायी होती हैं। यह हमारे भावों के प्रसार में मुख्य भूमिका निभाती हैं। अक्षरों के माध्यम से ही हम देश दुनिया अनेक सूचनाएं पत्र-पत्रिकाओं और पुस्तकों के माध्यम से प्राप्त कर पाते हैं। इस तरह अक्षर हमारे जीवन में अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।

प्रश्न2. धरती पर मनुष्य की शुरुआत कब हुई और उसका विकास किस तरह हुआ?

उत्तर- धरती पर वनस्पतियों और जानवरों के विकास के लाखों वर्ष बाद, आज से लगभग पाँच लाख साल पहले इस धरती पर मानव का जन्म हुआ। उसी समय से उसने अपना क्रमिक विकास करना शुरू कर दिया। लगभग दस हजार साल पहले उसने गाँवों बसाना शुरू किया पत्थर की जगह ताँबें के हथियार बनाए जाने लगे। करीब छः हजार साल पहले अक्षरों की खोज का सिलसिला शुरू हुआ,  जिससे एक नए युग की शुरुआत हुई।

प्रश्न3. प्रागैतिहासिक मानव ने अक्षरों की खोज में क्या योगदान दिया?

उत्तर: प्रागैतिहासिक मानव ने ही सबसे पहले भावों को व्यक्त करने की जरूरत महसूस की और इसके लिए चित्र संकेतों का सहारा लिया। पशु-पक्षियों और आदमियों के चित्र न केवल भाव व्यक्त करते थे अपितु घटनाओं का दृश्य भी प्रस्तुत करते थे। जैसे मध्य-भारत की गुफाओं में मिले शिकार के दृश्य। इन चित्र संकेतों का जन्म हुआ और यह प्रक्रिया आगे चलकर अक्षरों की खोज में परिणत हुई।

प्रश्न4. अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। कैसे?

उत्तर: अक्षरों की खोज ने मानव जीवन में कई परिवर्तन ला दिए। लोग अपने विचार और हिसाब-किताब लिखकर रखने लगे। उन्हें सभ्य कहा जाने लगा। पीढ़ी के लिए लिखित विचारों का ज्ञान प्राप्त कर दूसरी पीढ़ी ने आगे विकास करना शुरू किया और इस प्रकार यह प्रक्रिया और आगे बढती गई। अक्षरों की खोज के बाद मानव जाती ने बहुत तेजी से विकास किया। अतः हम कह सकते हैं कि यह मानव जाती की सबसे बड़ी खोज है।

प्रश्न 5. पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ नए युग की शुरुआत हुई?
उत्तर- अक्षरों की खोज के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। आदमी अपने विचार एवं अपने हिसाब-किताब को लिखकर रखने लगा। तब से मानव को ‘सभ्य’ कहा जाने लगा। आदमी ने जब से लिखना शुरू किया, तब से ‘इतिहास’ आरंभ हुआ और एक पीढ़ी के विचार दूसरी पीढ़ी तक पहुँचने लगे, जिससे एक नए युग की शुरुआत हुई।

प्रश्न 6. आज हज़ारों पुस्तकें और समाचार-पत्र छपने लगे हैं। यह कैसे संभव हुआ?
उत्तर- आज हजारों पुस्तकें, समाचार-पत्र और पत्रिकाएँ हमें उपलब्ध हैं। इसकी उपलब्धि अक्षर-खोज के कारण ही संभव हो पाया है। यदि अक्षर खोज न होता, तो आज हज़ारों पुस्तकें, समाचार-पत्र और पत्रिकाएँ छप नहीं पाते। इस स्थिति में मनुष्य मौखिक भाषा का ही प्रयोग करता रहता।

प्रश्न 7. अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था?
उत्तर- अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर दराज़ इलाकों तक पहुँचाने के लिए कई तरीके अपनाए थे। उनमें चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त करना था। जैसे-पशु, पक्षियों, व्यक्तियों के चित्र।

( NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व

Uncategorized Tags:Chapter 5 अक्षरों का महत्व, NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5, अक्षरों का महत्व, पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

Post navigation

Previous Post: Important Questions Answer: NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पें पाठ 4
Next Post: Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व Summary

More Related Articles

Bachpan Chapter 2 वसंत भाग 1 वह चिड़िया जो | Vasant Bhag 1 Vah Chidiya jo बचपन | Bachpan Chapter 2 Vasant Bhag 1 Class 6 Summary सारांश Uncategorized
Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व Summary Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व Summary Uncategorized

Comment (1) on “NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व”

  1. Pingback: Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व Summary Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्व Summary - हिन्दी साहित्य दर्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कक्षा 7 पाठ 4 मिठाईवाला
  • कक्षा 8 पाठ 5 क्या निराश हुआ जाए
  • कक्षा 8 पाठ 3 दीवानों की हस्ती
  • कक्षा 8 पाठ 2 बस की यात्रा
  • कक्षा 8 पाठ 4 – भगवान के डाकिये

Archives

  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Class 10 Chapter wise Explanation
  • Class 10 Question Answers
  • Class 6 Chapter wise Explanation
  • Class 7 Chapter wise Explanation
  • Class 8 Chapter wise Explanation
  • Class 9 Chapter wise Explanation
  • Uncategorized
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms of use

Copyright © 2025 हिन्दी साहित्य दर्पण.

Powered by PressBook Blog WordPress theme