पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
Table of Contents
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
गीत से
प्रश्न 1.इस गीत की किन पंक्तियों को तुम आप अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो?
उत्तर-“साथी हाथ बढ़ाना” गीत के पहले भाग की निम्नलिखित पंक्तियों को हम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हैं| कवि साहिर लुधियानवी इन पंक्तियों के माध्यम से आजाद भारत के हम सब लोगों, मज़दूरों, कामगारों, व्यवसाइयों, किसानों आदि से देश के नव निर्माण और प्रगति में हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हैं|
साथी हाथ बढ़ाना
एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
साथी हाथ बढ़ाना।
हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया।
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया,
फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाँहें।
हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दें राहें।
प्रश्न 2.‘सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया’-साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो।
उत्तर-साहिर लुधियानवी ने ‘सागर’ और ‘पर्वत’ को देश की प्रगति में पड़ने वाली बाधाओं व कठिनाइयों के प्रतीक रूप में प्रस्तुत किया है| वे कहते हैं कि एक साथ मिलकर काम करने से बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार किया जा सकता है| कठिनाइयों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकता है क्योंकि एकता और संगठन में शक्ति के बल पर हम ऊँचे से ऊँचे पर्वत और विशाल सागर को भी पार कर सकते है।
प्रश्न 3.गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी क्यों कहा गया है?
उत्तर-गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी इसलिए कहा गया है क्योंकि हमारे हाथ फौलाद के सामान मजबूत हैं और सीनों में फौलादी इरादे, असीम सहनशक्ति हैं| इनकी असीम ताकत और सहनशक्ति के सहारे हम कठिन से कठिन कार्यों को करने में सक्षम हैं| देश की प्रगति में इन्हीं मजबूत इरादों और असीम ताकत का उपयोग कर नव-निर्माण करेंगे|
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
गीत से आगे
प्रश्न 1.अपने आसपास तुम किसे साथी मानते हो और क्यों ? इससे मिलते-जुलते कुछ और शब्द खोजकर लिखो।
उत्तर-हम समाज के उस प्रत्येक व्यक्ति को जो किसी भी तरह से हमारा सहयोग करता है साथी कहते हैं| जिस प्रकार हमारे घर के सदस्य, दोस्त, सहपाठी, अध्यापक गण, पड़ोसी, डाकिया, पुलिस वाले आदि सभी हमारे साथी हैं| हमें सहयोग करते हैं। साथी से मिलते-जुलते शब्द हैं- सहयोगी, बंधु, सखा, संगी, सहचर, शुभचिंतक, मित्र, मीत आदि।
प्रश्न 2. ‘अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक कक्षा, मोहल्ले और गाँव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है। और कैसे?
उत्तर- हमारे समाज का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप से आपस में जुड़ा होता है| हम प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे का सहयोग करते हैं| हमारी सोच और अनुभूतियाँ आपस में जुडी होती हैं| इसी कारण हमारे मोहल्ले, गाँव और शहर में घटित किसी भी अप्रिय या प्रिय घटना से खुश या दुखी होते हैं| जैसे- शहर को मिला कोई सम्मान शहर के सभी लोगों की ख़ुशी का कारण बन जाता है| शहर में घटित कोई दुर्घटना भी सारे शहर को दुखी कर देती है|
प्रश्न 3. इस गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो?
उत्तर-इस गीत को हम किसी सामूहिक सहयोग के कार्य के समय, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति प्रदर्शित करने, किसी आंदोलन या किसी संगठन की स्थापना के अवसर पर गा सकते हैं। किसी मैच के समय मैदान में भी यह गीत खिलाड़ियों में जोश पैदा करता है। सामान्यतौर पर इस गीत को कभी-भी गुनगुनाया जा सकता है| लेकिन सहयोग और संगठन की शक्ति बताने के समय इस गीत का विशेष महत्त्व है।
प्रश्न 4.‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’-
1.तुम अपने घर में इस बात का ध्यान कैसे रख सकते हो?
2.पापा के काम और माँ के काम क्या-क्या हैं?
3.क्या वे एक-दूसरे का हाथ बँटाते हैं?
उत्तर- ‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’- इस बात का ध्यान रखते हुए में –
1.माँ के साथ अपने घर के छोटे-बड़े काम जैसे खाना परोस्ते समय माँ की मदद, अपने स्वयं के कार्य स्कूल बैग तैयार करना, पुस्तकों, कपड़ों आदि को व्यवस्थित रखना, बाजार के छोटे-मोटे काम करके|
2.मेरी माँ को घर में बहुत से काम करने होते हैं, जैसे घर की सफाई, खाना, कपडे धोना, बिखरे सामानों को व्यवस्थित करना आदि | पापा के कार्यों में घर के लिए आवश्यक चीजों की व्यवस्था करना, घर चलाने के लिए पैसों की व्यवस्था, माँ को रसोई के कामों में मदद करना, हम बच्चों को पढ़ना, सभी के स्वास्थ का ध्यान रखना आदि|
3.हाँ,मेरे माँ-पापा घर के सभी कामों में एक-दूसरे का हाथ बँटाते हैं।
प्रश्न 5.यदि तुमने ‘नया दौर’ फ़िल्म देखी है तो बताओ कि यह गीत फ़िल्म में कहानी के किस मोड़ पर आता है? यदि तुमने फ़िल्म नहीं देखी है तो फ़िल्म देखो और बताओ।उत्तर-‘नया दौर’ फिल्म में जब एक कच्ची सड़क को पक्का करने का काम सब मिल जुल कर करते हैं तब उन सब का जोश बढ़ाने के लिए इस गीत का इस्तेमाल किया गया है। यह गीत उनके सहयोग, उत्साह और जोश को प्रदर्शित करता है।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
कहावतों की दुनिया
प्रश्न 1. अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।
(क) ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की किन पंक्तियों से मिलता-जुलता है?
(ख) इन दोनों कहावतों का अर्थ कहावत-कोश में देखकर समझो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर-
(क) एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
एक सेएकमिले तो कतरा, बन जाता जाता है दरिया
एक से एक मिले तो ज़र्रा, बन जाती है सेहरी
एक से एक मिले तो राई, बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इंसाँ, बस में कर ले किस्मत।
कहावत- 1. ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।’
वाक्य में प्रयोग – तुम कितने भी बहादुर, ताकतवर और साहसी हो पर दुश्मन को हारने के लिए सब के साथ की जरुरत होती है| तुमने सुना है ना “अकेलाचना भाड़ नहीं फोड़ सकता।”
2. ‘एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।’
वाक्य में प्रयोग – यह बोझ बहुत अधिक है परंतु हम सब मिलकर इसे उठा सकते हैं, क्योंकि ‘एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।’
प्रश्न 2. नीचे हाथ से संबंधित कुछ मुहावरे दिए गए हैं। इनके अर्थ समझो और प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाओ-
1. हाथ को हाथ न सूझना 2.हाथ साफ़ करना 3.हाथ-पैर फूलना 4.हाथों-हाथ लेना। 5.हाथ लगना।
उत्तर-1.बिजली चली जाने के बाद इतना अँधेरा हो गया कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।
2.ट्रेन में सबके सोते ही चोरों ने मुआफिरों के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया।
3.परीक्षक को देखते ही नकलची छात्र के हाथ-पैर फूल गए।
4.ओलंपिक में पदक जीतकर आने पर मैरीकॉम को सबने हाथों-हाथ लिया।
5.जी जान से मेहनत करने के बाद ही मैच में सफलता हाथ लगी है|
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
भाषा की बात
प्रश्न 1.
हाथ और हस्त एक ही शब्द के दो रूप हैं। नीचे दिए गए शब्दों में हस्त और हाथ छिपे हैं। शब्दों को पढ़कर बताओ कि हाथों का इनमें क्या काम है-
हाथघड़ी, हथौड़ा, हस्तशिल्प, हस्तक्षेप, निहत्था, हथकंडा, हस्ताक्षर, हथकरघा
उत्तर
- हाथघड़ी- हाथमें पहनने वाली घड़ीहाथ घड़ी कहलातीहै।
- हथौड़ा- हाथ से पकड़कर प्रहार करने वाला लोहे का औज़ार, जिससे किसी चीज को ठोका जाता है।
- हस्तशिल्प- हाथ से तैयार किया गया शिल्प(कलाकृति)।
- हस्तक्षेप- हाथों द्वारा रुकावट पैदा करना| इसका अर्थ- बीच-बचाव करना अथवा दखल देना है।
- निहत्था- जिस व्यक्ति के हाथ में कोई हथियार न हो, उसे निहत्था कहते हैं।
- हथकंडा- हाथ कि चालाकी| या हाथ से किए जाने वाले कामों में दिखाई पड़ने वाला कौशल और सफाई।
- हस्ताक्षर- अपने हाथों से दी जाने वाली अपने पहचान या निशानी, दस्तखत।
- हथकरघा- हाथ से चलाया जाने वाला कपड़े बुनने का करघा(मशीन)।
प्रश्न 2. इस गीत में परबत, सीस, रस्ता, इंसाँ शब्दों के प्रयोग हुए हैं। इन शब्दों के प्रचलित रूप लिखो।
उत्तर-
- परबत – पहाड़, पर्वत
- सीस – शीश, सिर, माथा, मस्तक
- रस्ता – रास्ता, मार्ग
- इंसाँ – इंसान, मनुष्य
प्रश्न 3. “कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना”-
इस वाक्य को गीतकार इस प्रकार कहना चाहता है
(तुमने) कल गैरों की खातिर (मेहनत) की, आज (तुम) अपनी खातिर करना।
इस वाक्य में ‘तुम’ कर्ता है जो गीत की पंक्ति में छंद बनाए रखने के लिए हटा दिया गया है। उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द ‘अपनी’ का प्रयोग कर्ता ‘तुम’ के लिए हो रहा है, इसलिए यह सर्वनाम है। ऐसे सर्वनाम जो अपने आप के बारे में बताएँ निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। (निज का अर्थ ‘अपना’ होता है।)
निजवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित हैं-
मैं अपने आप (या आप) घर चली जाऊँगी।
बब्बन अपना काम खुद करता है।
सुधा ने अपने लिए कुछ नहीं खरीदा।
अब तुम भी निजवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित रूपों का वाक्यों में प्रयोग करो।
- अपने को
- अपने से
- अपना
- अपने पर
- अपने लिए
- आपस में
उत्तर-
- अपने को- हमें अपनेको दुश्मन से बचाना है।
- अपने पर- मुझे अपने पर भरोसा है।
- अपने से- वे अपने से बड़े लोगों को पूरा सम्मान देते हैं।
- अपने लिए- तुम्हें अपने लिए अधिक मेहनत करना चाहिए।
- अपना- आप मेरे घर को अपना ही घर समझिए।
- आपस में- तुम सब आपस में मिल-जुल कर रहो।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
कुछ करने को
प्रश्न 1. बातचीत करते समय हमारी बातें, हाथ की हरकत से प्रभावशाली होकर दूसरे तक पहुँचती हैं। हाथ की हरकत से या हाथ के इशारे से भी कुछ कहा जा सकता है।
नीचे लिखे हाथ के इशारे किन अवसरों पर प्रयोग होते हैं? लिखो-
- ‘क्यों’ पूछते हाथ
- मना करते हाथ
- समझाते हाथ
- बुलाते हाथ
- आरोप लगाते हाथ
- चेतावनी देते हाथ
- जोश दिखाते हाथ
उत्तर-
- ‘क्यों’ पूछते हाथ- ‘क्यों’ पूछते हाथ का प्रयोग हम किसी से प्रश्न पूछते समय करते हैं।
- ‘मना करते हाथ’- ‘मना करते हाथ’ द्वारा किसी बात के लिए मना करने के समय प्रयोग किया जाता है।
- बुलाते हाथ-किसी को अपने पास बुलाने के लिए किया गया हाथों का प्रयोगबुलाते हाथ होता है।
- आरोप लगाते हाथ- किसी पर दोषारोपण करते समय हाथ की ऊँगली का इशारा करना आरोप लगाते हाथके द्वारा किया जाता है।
- जोश दिखाते हाथ- आप बहुत जोश में हैं, यह दिखाने के लिए दोनों हाथों का इशारा करते हैं।जोश दिखाते हाथ कहलाते हैं|
- समझाते हाथ- किसी को कोई बात समझने के लिए हम हाथों के जिन इशारों का प्रयोग करते हैं उन्हें समझाते हाथ कहते हैं।
- चेतावनी देते हाथ- जब हम किसी को कोई काम करने या ना करने के लिए चेतावनी देते हैं, तब चेतावनी देते हाथ का प्रयोग करते हैं।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
अन्य पाठेतर हल प्रश्न
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न (क) यह गीत हमें क्या संदेश देता है?
- मिल-जुलकर रहने तथा काम करने का
- पर्वत से टकराने का
- मेहनत से न डरने का
- नेक रास्ता अपनाने का
प्रश्न (ख) यहाँ ‘कतरा’ शब्द का अर्थ है ____ ।
- टुकरा
- बूँद
- कतरना (काटना)
- कतराना
प्रश्न (ग)‘कल गैरों की खातिर की’- यहाँ ‘गैरों’ किसे कहा गया है?
- अंग्रेजों के लिए
- किसानों के लिए
- जमींदारों के लिए
- ‘क’ और ‘ग’ दोनों
प्रश्न (घ) हमारा रास्ता कैसा होना चाहिए?
- साफ-सुथरा
- पथरीला
- नेक 4. बुरा
प्रश्न(ङ) ‘साथी हाथ बढ़ाना’ गीत के कवि कौन हैं?
(i) विष्णु प्रभाकर
(ii) दिलीप एम. साल्वी
(iii) साहिर लुधियानवी
(iv) सुमित्रानंदन पंत
प्रश्न(च) किसके सहारे इंसान अपना भाग्य बदल सकता है-
(i) धन के
(ii) खेल के
(iii) मेहनत के
(iv) किस्मत के
प्रश्न(छ) गीतकार कहाँ राहें पैदा करने की बात कह रहा है?
(i) समुद्र में
(ii) हवा में
(iii) वन में
(iv) चट्टानों में
प्रश्न(ज) राई का पर्वत कैसे बनता है?
(i) एक से एक मिलते चले जाने पर
(ii) खेत में पैदा होने पर
(iii) व्यापारियों द्वारा खरीदे जाने पर
(iv) वर्षा होने पर साथी हाथ बढ़ाना
प्रश्न(झ) कवि अपनी मंज़िल किसे कहा है?
(i) सत्य
(ii) झूठ
(iii) छल
(iv) फरेब
उत्तर(क) (i), (ख) (ii), (ग) (iv), (घ) (iii)(ङ) (iii)
(च) (iii)
(छ) (iv)
(ज) (i)
(झ) (i)
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. कवि ने इस गीत के माध्यम से किसको संबोधित किया है?
उत्तर- कवि ने इस गीत के माध्यम से भारत के सभी देशवासियों को संबोधित है।
प्रश्न 2. ‘साथी हाथ बढ़ाना’ वाक्य किस ओर संकेत करता है?
उत्तर- साथी हाथ बढ़ाना वाक्य मिल-जुलकर काम करने की ओर संकेत करता है।
प्रश्न 3. इंसान चाहे तो कहाँ रास्ता बना सकता है?
उत्तर- इंसान चाहे तो चट्टानों में भी रास्ता बना सकता है।
प्रश्न 4. हमें मेहनत से क्यों नहीं डरना चाहिए?
उत्तर- हमें मेहनत से नहीं डरना चाहिए क्योंकि मेहनत तो हमारे भाग्य की रेखा के समान है।
प्रश्न 5. कवि ने अपना लक्ष्य किसे माना है?
उत्तर- कवि ने अपना लक्ष्यसत्य की प्राप्ति को माना है।
प्रश्न 6. कवि ने फौलादी किसे कहा है?उत्तर-कवि ने हमारे सीने और बाँहों को फौलादी कहा है|
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. इस गीत के माध्यम से कवि क्या कहना चाहतेहैं?
उत्तर- इस गीत के माध्यम से कवि कहना चाहतेहैंकि हमें सबके साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए। यदि एक व्यक्ति अकेला काम करेगा तो वह जल्दी थक जाएगा। संगठन और शक्ति के सामने बड़ी-बड़ी बाधाएँ दूर हो जाती हैं। मिल-जुलकर मेहनत करने से भाग्य भी बदल सकते हैं।
प्रश्न 2. मेहनत वालों के सामने बड़ी से बड़ी मुसीबत भी घुटने क्यों टेक देती है?
उत्तर- मेहनत वालों के सामने बड़ी से बड़ी मुसीबत भी घुटने टेक देती है क्योंकि वे कभी हिम्मत नहीं हारते, अपनी मेहनत पर उन्हें पूरा विश्वास होता है|
प्रश्न 3. इस गीत से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर- इस गीत से हमें सीख मिलती है कि हमें प्रत्येक कार्य मिल-जुलकर करना चाहिए, परिश्रम से कभी घबराना नहीं चाहिए। सभी के सुख-दुख में सहयोग देना चाहिए। यह कविता हमें एकता और संगठन की शक्ति के बारे में भी बताती है।
प्रश्न 4. मिलकर बोझ उठाने के क्या फायदा होता हैं?
उत्तर- मिलकर बोझ उठाने से भारी से भारी बोझ को भी आसानी से बिना थके उठाया जा सकता है|
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 7 Saathi Hath Badhana गीत के भावार्थ के लिए यहाँ क्लिक करें : CLICK HERE