Skip to content
हिन्दी साहित्य दर्पण

हिन्दी साहित्य दर्पण

NCERT Solutions for Class 6 to Class 10 CBSE Hindi

  • Home
  • About Us
  • Terms of use
  • Disclaimer
  • कक्षा 10
    • Chapter 1-“साखी” के प्रश्न-अभ्यास
    • Chapter 2 Pad “पद” के प्रश्न-अभ्यास
    • मीरा के पद पाठ सार
    • Chapter 12 “तताँरा-वामीरो कथा”
    • Chapter 13- तीसरी कसम के शिल्पकार : शैलेंद्र
    • Chapter 4- “मनुष्यता” प्रश्न-उत्तर
    • Sample Question Paper
  • Class 6
  • Class 7
  • Class 8
  • Class 9
  • Class 10
  • Toggle search form

Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ

Posted on May 3, 2023May 3, 2023 By pankajd10 No Comments on Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ

Table of Contents

Toggle
  • NCERT Solutions for Class 7 कक्षा 7 Hindi हिंदी वसंत भाग 2
  • Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ प्रश्न-उत्तर
  • पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर
  • कहानी से
  • कहानी से आगे
  • अनुमान और कल्पना
  • भाषा की बात

NCERT Solutions for Class 7 कक्षा 7 Hindi हिंदी वसंत भाग 2

Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ प्रश्न-उत्तर

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-उत्तर

कहानी से


प्रश्न 1. लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की और किन-किन बातों की याद आ जाती है?
उत्तर – लेखक को अपनी दादी माँ की याद के साथ-साथ बचपन की कई बातों की याद आ जाती हैं। भाई का पत्र पढ़ते हुए जब लेखक को दादी की मृत्यु के बारे में मालूम हुआ तब उनके सामने दादी माँ के साथ बिताए दिनों की सभी यादें सजीव हो उठीं। वह अपने बचपन की उन घटनाओं को याद करने लगता है , जिनमें गड्ढ़ों में गंधपूर्ण झागभरे जलाशयों में कूदना, बीमार होने पर दादी का दिन-रात सेवा करना, किशन भैया की शादी पर औरतों द्वारा गाए जाने वाले गीत और अभिनय के समय चादर ओढ़कर सोना और पकड़े जाना, रामी चाची की घटना आदि भी याद आ जाती हैं।
प्रश्न 2. दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों हो गई थी?
उत्तर- दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति इसलिए खराब हो गई, क्योंकि लेखक के पिता के स्वार्थी मित्रों एवं शुभचिंतकों से घिर गए। इन स्वार्थी मित्रों के कहने पर दादी के मना करने के बाद भी बहुत सारा धन खर्च कर डाला। इसके अलावा दादा के श्राद्ध में भी दादी माँ के मना करने के बावजूद लेखक के पिता जी ने दिखावे के लिए उधार लेकर भीअपनी हैसियत से अधिक खर्च किया। दादी माँ के मना करने के बावजूद उन्होंने नहीं माना जिससे घर की माली हालत डाँवाडोल हो गई।
प्रश्न 3. दादी माँ के स्वभाव का कौन-सा पक्ष आपको सबसे अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर- दादी माँ के स्वभाव में अनेकों पक्षों में से मुझे दादी माँ का सेवा, संरक्षणी, परोपकारी व सरस स्वभाव आदि का पक्ष सबसे अच्छा लगता है, क्योंकि अपने इन्हीं गुड़ों के कारण ही वे सभी के दिलों पर राज्य करती उनसे सम्मान पाती रही हैं। जब लेखक बीमार होता है तब दादी द्वारा उसकी सेवा करना, रामी चाची की बेटी की शादी पर उसके घर जाकर उसकी सहायता करना व पिछला बकाया ऋण माफ़ करना, पिता जी की आर्थिक तंगी देखकर दादा जी की आखिरी निशानी सोने का कंगन उन्हें देना आदि से यह पता चलता है कि दूसरों की मदद करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य था। मुझे दादी की सहृदयता और कोमलता वाला पक्ष सबसे अच्छा लगता है।

NCERT Solutions for Class 7 कक्षा 7 Hindi हिंदी वसंत भाग 2 Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ प्रश्न-उत्तर

कहानी से आगे

प्रश्न 1. आपने इस कहानी में महीनों के नाम पढ़े, जैसे- क्वार, आषाढ़, माघ। इन महीनों में मौसम कैसा रहता है, लिखिए।
उत्तर- 1.क्वार – न अधिक गरमी न अधिक सर्दी।
2.आषाढ़ – बहुत अधिक गरमी और कभी-कभी थोड़ी-बहुत बरसात।
3.माघ – बहुत अधिक सर्दी।
प्रश्न 2. अपने-अपने मौसम की अपनी-अपनी बातें होती हैं’-लेखक के इस कथन के अनुसार, यह बताइए कि किसे मौसम में कौन-कौन सी चीजें विशेष रूप से मिलती हैं?
उत्तर- हमारे देश में तीन तरह के मौसम होते हैं – सर्दी, गर्मी और बरसात
सर्दी – सर्दी का मौसम बहुत अधिक ठंड वाला होता है। इस मौसम में गर्म चीजें खान-पीना बहुत अच्छा लगता है। अनेकानेक फल एवं सब्जियों की भरमार होती है। मटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, शलगम, सरसों, बथुआ, मूली, मैथी आदि सब्जियाँ और सेब, अमरूद, केले अंगूर आदि फलों से बाजार भरे रहते हैं। यह मौसम स्वास्थ्य कि दृष्टि से भी बहुत अच्छा होता है।  
गर्मी – गर्मी का मौसम तपन और लू से भरा होता है। आलस से भरे इस मौसम में आम, लीची, खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी, अंगूर जैसे फलों की सौगात भी मिलती है। इस मौसम की सब्जियों में भिंडी, टिंडा, तोरई, घीया, कटहल, खीरा, ककड़ी आदि अधिक मिलते हैं।
बरसात- गर्मी के बाद बरसात का मौसम बहुत अधिक सुहाना लगता है। उमस से भरे इस  मौसम में मूसलाधार वर्षा होती है। इस मौसम में आम, आलूबुखारा, खुरमानी आदि फलों के अलावा बैंगन, करेले, परवल, फलियाँ आदि सब्जियाँ काफ़ी मात्रा में आती हैं।

NCERT Solutions for Class 7 कक्षा 7 Hindi हिंदी वसंत भाग 2 Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ प्रश्न-उत्तर

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. इस कहानी में कई बार ऋण लेने की बात आपने पढ़ी। अनुमान लगाइए, किन-किन पारिवारिक परिस्थितियों में गाँव के लोगों को ऋण लेना पड़ता होगा और यह उन्हें कहाँ से मिलता होगा? बड़ों से बातचीत कर इस विषय में लिखिए।
उत्तर- गाँव के लोगों का जीवन कृषि आधारित अर्थ व्यवस्था पर चलता है। मौसम की मार से फसल खराब होने पर आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। घर में होने वाले उत्सव शादी-विवाह आदि के मौकों पर, मकान कि मरम्मत, नया मकान बनवाने, बच्चों की पढ़ाई, फसलों की बुआई लिए,  पशु खरीदने, किसी पारिवारिक सदस्य की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार आदि के लिए अधिकतर लोग ऋण लेने के लिए मजबूर होते हैं।
गाँव के इन भोले-भले लोगों को ज़मीदारों व साहूकारों से ऋण प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त सहकारी बैंक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, डाकघर तथा सहकारी समितियों से ऋण मिलने लगा है।
प्रश्न 2. घर पर होनेवाले उत्सवों/समारोहों में बच्चे क्या-क्या करते हैं? अपने और अपने मित्रों के अनुभवों के आधार पर लिखिए।
उत्तर- घर पर होनेवाले उत्सवों/समारोहों में बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर, नाना प्रकार के व्यंजनों का आनंद लेकर व नाच-गाकर खूब मस्ती करते हैं।
इसके अतिरिक्त मित्रों से भी इस विषय में बातचीत कीजिए।

NCERT Solutions for Class 7 कक्षा 7 Hindi हिंदी वसंत भाग 2 Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ प्रश्न-उत्तर

भाषा की बात

प्रश्न 1. नीचे दी गई पंक्तियों पर ध्यान दीजिए
जरा-सी कठिनाई पड़ते, अनमना-सा हो जाता है। सन-से सफ़ेद
• समानता का बोध कराने के लिए सा, सी, से का प्रयोग किया जाता है। ऐसे पाँच और शब्द लिखिए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर- 1. कोयले-से काले-काले बादल।
2. कोयल-सी मीठी बोली।
3. लोहे-सा मजबूत।  
4. वह पत्थर-सा कठोर है।
5. सूरज के गोले-सा लाल।
प्रश्न 2. कहानी में छू-छूकर ज्वर का अनुमान करतीं, पूछ-पूछकर घरवालों को परेशान कर देतीं’-जैसे वाक्य आए हैं। किसी क्रिया को जोर देकर कहने के लिए एक से अधिक बार एक ही शब्द का प्रयोग होता है। जैसे वहाँ थक गया, उन्हें ढूंढ-ढूँढ़कर देख लिया। इस प्रकार के पाँच वाक्य बनाइए।
उत्तर- 1. रास्ते में दूर-दूर तक कोई पेड़ नहीं था।
2. न जाने क्यों अधिकारी बार-बार अपने कर्मचारियों कि तारीफ करते रहते हैं।
3. जीवन में कदम-कदम पर मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
4. मेरा बेटा अपनी जिद पूरी करने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रहा था।
5. चोरों ने घर के मालिक को मार-मार कर अधमरा कर दिया।
प्रश्न 3. बोलचाल में प्रयोग होनेवाले शब्द और वाक्यांश ‘दादी माँ’ कहानी में हैं। इन शब्दों और वाक्यांशों से पता चलता है कि यह कहानी किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित है। ऐसे शब्दों और वाक्यांशों में क्षेत्रीय बोलचाल की खूबियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए-निकसार, बरह्मा, उरिन, चिउड़ा, छौंक इत्यादि शब्दों को देखा जा सकता है। इन शब्दों का उच्चारण अन्य क्षेत्रीय बोलियों में अलग ढंग से होता है; जैसे-चिउड़ा को चिड़वा, चूड़त्र, पोहा और इसी तरह छौंका को छौंक, तड़का भी कहा जाता है। निकसार, उरिन और बरह्मा शब्द क्रमशः निकास, उऋण और ब्रह्मा शब्द का क्षेत्रीय रूप हैं। इस प्रकार के दस शब्दों को बोलचाल में उपयोग होनेवाली भाषा/बोली से एकत्र कीजिए और कक्षा में लिखकर दिखाइए।
उत्तर- बोलचाल की भाषा में प्रचलित शब्द व इनका हिंदी रूपांतर- मिट्टी-माटी,  मट्टी। किरोसिनी तेल-घासलेट, मिट्टी का तेल । गहरा-घना,अधिक। मड़ई- आदमी, बंदा, व्यक्ति । पिछौरा-चादर, चद्दर। परिंदा-पक्षी, पंछी। मौड़ा- लड़का, बेटा। काज- बियाह, विवाह, ब्याह, शादी। मठिया- घड़ा, मटका, गगरी, घइली। लूघर – आगी, आग, अग्नि। 
छात्र अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के शब्द सीखने का प्रयास करें।

NCERT Solutions for Class 7 कक्षा 7 Hindi हिंदी वसंत भाग 2 Chapter 2 Dadi Man पाठ 2 दादी माँ प्रश्न-उत्तर

Class 7 Chapter wise Explanation

Post navigation

Previous Post: स्पर्श भाग 1 पाठ 1 दुःख का अधिकार प्रश्न-उत्तर Chapter 1 Dukh ka Adhikar
Next Post: Chapter 3 Kathaputali पाठ 3 कठपुतली

More Related Articles

कक्षा 7 पाठ 4 मिठाईवाला Class 7 Chapter wise Explanation
NCERT Solutions for Vasant Bhag 2 Class 7 Hindi Chapter 1 Ham Panchhi Unmukta gagan ke हम पंछी उन्मुक्त गगन के कक्षा 7 पाठ 1: हम पंछी उन्मुक्त गगन के MCQ Class 7 Chapter wise Explanation
Chapter 3 Kathaputali पाठ 3 कठपुतली Class 7 Chapter wise Explanation
Chapter 3 Himalay Ki Betiyan पाठ 3 हिमालय की बेटियां Class 7 Chapter wise Explanation
NCERT Solutions for Vasant Bhag 2 Class 7 Hindi Chapter 1 Ham Panchhi Unmukta gagan ke हम पंछी उन्मुक्त गगन के पाठ 1 : “हम पंछी उन्मुक्त गगन के” प्रश्न-अभ्यास Class 7 Chapter wise Explanation
कक्षा 7-पाठ 1 हम पंछी उन्मुक्त गगन के Explanation Class 7 Chapter wise Explanation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कक्षा 7 पाठ 4 मिठाईवाला
  • कक्षा 8 पाठ 5 क्या निराश हुआ जाए
  • कक्षा 8 पाठ 3 दीवानों की हस्ती
  • कक्षा 8 पाठ 2 बस की यात्रा
  • कक्षा 8 पाठ 4 – भगवान के डाकिये

Archives

  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023

Categories

  • Class 10 Chapter wise Explanation
  • Class 10 Question Answers
  • Class 6 Chapter wise Explanation
  • Class 7 Chapter wise Explanation
  • Class 8 Chapter wise Explanation
  • Class 9 Chapter wise Explanation
  • Uncategorized
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms of use

Copyright © 2025 हिन्दी साहित्य दर्पण.

Powered by PressBook Blog WordPress theme